Friday, December 23, 2016

Dr Apj Abdul Kalam Biography in Hindi –Isliye Yaad Aayenge Kalam Sir

Dr APJ abdul kalam Short biography in hindi

Dr Apj Abdul Kalam Biography in Hindi  -–Isliye Yaad Aayenge Kalam Sir,Dr Apj Abdul Kalam Biography in Hindi –Isliye Yaad Aayenge Kalam Sir

इसलिए याद आयेंगे कलाम सर

नहीं रहे मिसाईलमेन डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम

अग्नि की अनंत उडान

तमिलनाडु के छोटे से द्विप धनुषकोटि पर 15 अक्टबर 1931 को जन्में अबुल पाकिर जेनेलाउद्दीन अब्दुल कलाम बचपन में अपने पिता को नाव बनाते देखा तो उनके मन में राकेट बनाने की बात आयी।  
गांव के स्कूल से निकले इस शख्सियत के इरादें ही थे कि लडाकू विमान उडाकर आसमां छूने की। तमन्ना पूरी नहीं हुई तब भी हिम्मत नहीं हारी और आज पूरा देष कलाम के उस जज्बे को नम आांखों से याद कर रहा है,

जिसने हिन्दूस्तान को एक परमाणु ताकत बनाया। अग्नि पृथ्वी जैसी मिसाइलें दी।  वे कहते ही नहीं थे कि महान सपने देखने वालो के सपने हमेषा श्रेष्ट होते है।  बल्कि खुद उन्होंने ने मनसा, वाचा, कर्मणा जिन्दगी की आखिरी सांस तक इसे फलिभूत करके भी दिखाया।  

यही कारण हैं कि आज कलाम को सलाम करते हर भारतीय की आखें नम हे।
डाक्टर अवुल पाकिर जेनुलाउद्दीन अब्दुल कलाम  
जन्म स्थान – रामेश्वरम, तमिलनाडु
   
माता – आशिमा जैनुलबिधिन
   
पिता – जैनुलबिधिन मरकरयार
 DRDO में मुख्या वैज्ञानिक – (1960)
इसरो में स्थानांतरण – (1969)
प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार – (1992 – 99)
भारत के राष्ट्रपति – (2002 – 2007)

पहले राष्ट्रपति जिन्होंने उडाया सुखोई और सियाचिन भी गये।
बचपन में पढाई के लिए हाॅकर भी बने।
कलाम का बचपन बडा संघर्षपूर्ण रहा उन्होेने प्रारंभिक शिक्षा जारी रखने के लिए अखबार बांटने का काम भी किया।
कलाम ने 1958 में मद्रास आईआईटी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक किया।
पिता मछली पकडकर रोजी-रोटी कमाते थें।
कलाम की प्रारंभिक शिक्षा रामेष्वर में हुई वे बचपन से ही खासे प्रतिभाषाली रहे।

इसलिए याद आयेंगे कलाम सर

(1) 84 साल के सबसे युवा भारतीय थे।  मृत्यु से कुछ क्षण पहले तक उनमें वैसा ही जोष और उत्साह था जैसा आप युवाओं में देखते है।
उनकी मृत्यु स्वाभाविक तौर एसे समय हुई जब वे अपने सबसे प्रिय विषय में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। महान भारत के वास्तविक प्रतिक, आदर्ष नागरिक और सर्वाधिक सकारात्मक भारतीय थे।

(2) रामेष्वर में गरीब मछुआरा परिवार में पैदा हुए कलाम अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर उंचाई पर पहूंचे।

(3) नवचेतन इंसान महान मुस्लिम वीणा वादक कुरान के साथ-साथ भागवत गीता का बराबर ज्ञान, डीआरडीओ के सचिव रहे, देष के राष्ट्रपति बने। विज्ञान लेखन में बेस्ट सेलर किताबें लिखी।

(4) वैज्ञानिक रहे या फिर राष्ट्रपति उनके लिए भारत प्रथम हमेषा बना रहा। उनमें देषभक्ति कुटकुट कर भरी थी।
कहा जाता हैं कि 2004 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने की स्थिति आई तब उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनने की सलाह दी थी।
डाक्टर विक्रम साराभाइर्, प्रोफेसर सतीष धवन, डाक्टर ब्रम्हप्रकाष उनके प्रेरणास्त्रोत थै। उन्होने अपने जीवन में सिर्फ दो अवकाश लिए। एक पिता और दूसरी माता के निधन पर।

(5) वे युवाओं के सबसे बडे प्रेरणापूंज थे।
बातें जो बन गई जीवन का सबक
अपनी पहली जीत के बाद अभी आराम मत करिए क्योंकि दूसरे मौंके पर अगर आप असफल हुए तो पहले से कईं अधिक लोग यह कहने के लिए तैयार हैं कि पहली जीत महज भाग्य की बात थी।
सारी चिडीयां बारिष होने पर किसी आड में जाकर उससे बचती हैं, वहीं चिल उडकर बादलो के उपर उडकर बारिष से बचती है।

अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं तो पहले उसकी तरह जलिए।
हम सबके पास बराबर प्रतिभा नहीं है। मगर हमारे पास प्रतिभा को विकसीत करने का बराबर मौका है।
ज्ञान के पीछे भागो, कलाम कहते थे ज्ञान ही सफलता का आधार है।
जीवन में लक जैसा कुछ नहीं होता है। सब कुछ मेहनत से है।
व्यक्ति सफलता के पीछे भागता हैं लेकिन उसे ज्ञान के पीछे भागना चाहिए
ज्ञान के मिलने से सफलता वैसे ही मिल जायेगी।

छोटी सोच अपराध है। व्यक्ति के आगे बडने में सपने सबसे ज्यादा मददगार होते है।  आविष्कारकों ने भी सोचा कि ऐसा क्यों होता है?

बडे-बडे सपने देखो, छोटे सपने देखना अपराध है। एडिसन हो या न्युटन, आंस्टिन हो या राइट ब्रदर्स सबने बडे सपने देखे।
सपनों को लगाये पंख

सपने वे नहीं जो हम सोते समय देखते हैं | सपने तो वो हैं, जो हमें सोने नहीं देते |
फेल (FAIL) का मतलब है First Attemp in Learing
End का मतलब है Next Oppurtunity

अगर आप रेत पर अपने कदमों के निशान छोड़ना चाहते हैं, तो एक ही उपाय है….. कदम पीछे मत खिंचीये


No comments:

Post a Comment

Comments system

Disqus Shortname